Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर पास हुई विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर पास हुई विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (16:19 IST)
12th Fail Box Office Collection: फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की सक्सेसफुल स्टार्ट से न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि सिने लवर्स के बीच भी उत्साह की लहर दौड़ गई है। 
 
इस फिल्म में बेहद प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर पहले ही खूब चर्चा थी, जिसे फिल्म की रिलीज के साथ देखा भी गया। फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
वहीं '12वीं फेल' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा हो रहा है, वहीं पॉजिटिव रिव्यूज भी लगातार आ रहें है, जिससे डिमांड भी बढ़ रही है और जिसे देखते हुए थिएटर्स में फिल्म के शोज की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है। 
 
इस फिल्म की शानदार कास्ट जिसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं, ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सिने प्रेमियों का दिल खुश कर दिया है, जो एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहें। ऑडियंस ने फिल्म में उनके किरदार की गहराई और भावनात्मक प्रामाणिकता की प्रशंसा की है।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

येलो साड़ी में कैटरीना कैफ का सादगी भरा अंदाज, तस्वीरें वायरल