Publish Date: Wed, 01 Nov 2023 (16:33 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2023 (16:35 IST)
12th Fail Box Office Collection: फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म की सक्सेसफुल स्टार्ट से न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि सिने लवर्स के बीच भी उत्साह की लहर दौड़ गई है।
इस फिल्म में बेहद प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 3.10 करोड़ रुपए और चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
फिल्म के कलेक्शन में पांचवें दिन बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपए का प्रभावशाली कलेक्शन किया, जो इसकी सोमवार की कमाई को पार कर गई। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपए हो गया है।
'12वीं फेल' की सफलता का श्रेय इसकी प्रभावशानी कहानी को दिया जा सकता है, जो देश भर के दर्शकों के साथ जुड़ी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर के असाधारण प्रदर्शन के साथ फिल्म की प्रेरणादायक कहानी को भी लोगों से खूब प्यार और सरहाना मिली है।
फ़िल्म की ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे एक ड्राइविंग फोर्स रही है। दर्शक फिल्म की प्रभावशाली कहानी और आकर्षक प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं, जिससे ऑडियंस की संख्या में इजाफा देखने मिला है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें