Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैंसर से पीड़ित 3000 बच्चों के लिए खाना मुहैया करवाएंगे विवेक ओबेरॉय, लोगों से मांगी इस नेक काम के लिए मदद

हमें फॉलो करें कैंसर से पीड़ित 3000 बच्चों के लिए खाना मुहैया करवाएंगे विवेक ओबेरॉय, लोगों से मांगी इस नेक काम के लिए मदद
, रविवार, 30 मई 2021 (14:01 IST)
कोरोना काल में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसके अलावा विवेक कई सालों से गरीब बच्चों के लिए मुफ्त ह्दय शल्य चिकित्सा प्रायोजित कर रहे हैं। 
 
अब विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर बच्चों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। वह कैंसर से जूझ रहे 3,000 से अधिक वंचित बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध करवाएंगे। इस मदद के लिए एक्टर ने फण्ड जुटाने का काम भी शुरू किया है। 
 
विवेक 3 महीनों तक इन बच्चों को राशन देने के काम करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी से अपील की है कि लोग उनकी इस नेक कम में मदद करें। उन्होंने कहा कि अगर आप 1000 रुपए भी दान करते हैं तो उससे कैंसर से लड़ रहे एक बच्चे के पूरे महीने भर के खाने का इंतजाम हो सकता है।
 
विवेक ने कहा, कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन पिछले 52 साल से कैंसर केयर की तरफ अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है और हमेशा ट्रीटमेंट से अलग हटकर मरीजों के बारे में सोचती है। इसका मकसद उन लोगों का जीवन बचाना है जो कैंसर से अपना इलाज करा पाने में आसमर्थ्य हैं।
 
हजारों मरीजों और उनके परिवार को CPAA के फूड बैंक से फायदा पहुंचा है। हम आनेवाले 3 महीने के लिए मरीजों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम करने में लगे हुए हैं। मगर हम ये अकेले नहीं कर सकते। इसलिए इस काम में हमें आपकी जरूरत है। आपका एक छोटा सा सहयोग एक मरीज को पूरे एक महीने का खाना मुहैया करा सकता है।
 
बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने 2.5 लाख से अधिक, वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। उन्होंने 2200 से अधिक छोटी लड़कियों को बाल वेश्यावृत्ति से बचाया है, जिनमें से 50 से अधिक आज छात्रवृत्ति पर विदेश में पढ़ रही हैं। वहीं कोरोना काल में भी विवेक ने दिल खोलकर सहायता की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस तरह शुरू हुई थी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की लव स्टोरी, इंटरव्यू में किया था खुलासा