Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली‍ ने इस वजह से बेटी वामिका को रखा है सोशल मीडिया से दूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली‍ ने इस वजह से बेटी वामिका को रखा है सोशल मीडिया से दूर
, रविवार, 30 मई 2021 (11:02 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। 

 
वहीं अब विराट कोहली ने बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने की वजह सभी के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान फैंस ने विराट से कई सवाल पूछे। जिसका विराट ने भी खुलकर जवाब दिया।
 
एक फैन ने विराट से उनकी बेटी वामिका के नाम और उसकी झलक को छिपाए रखने पर सवाल किया। जिसके जवाब में विराट ने बताया कि वामिका मां दुर्गा का दूसरा नाम है।
 
बेटी की झलक ना दिखाने के सवाल पर विराट ने कहा कि हम उसे सोशल मीडिया पर नहीं लाने वाले हैं जब तक वो खुद नहीं समझती की सोशल मीडिया क्या है और इसका चुनाव करने के काबिल नहीं हो जाती है।
 
बता दें कि विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों की बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं। वहीं एक्ट्रेस और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पैपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीएमसी के साथ मिलकर मुंबई में पेड़ लगाएंगी हेमा मालिनी, वृक्ष अभियान किया लॉन्च