Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द बंगाल फाइल्स का धमाकेदार टीजर रिलीज, विवेक रंजन अग्निहोत्री फिर खोलेंगे एक और दर्दनाक सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें The Bengal Files Right to Life

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 12 जून 2025 (13:08 IST)
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी साहसी कहानी कहने और प्रभावशाली विषयों के साथ सिनेमा में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों के लिए सराहना पाने के बाद विवेक अग्निहोत्री अब 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ दिलचस्प कहानी पेश करने के लिए तैयार है। 
 
हाल ही में 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का नाम बदलकर 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' कर दिया गया। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म की चर्चा नाम बदलते ही शुरू हो गई थी और अब जब इसका टीज़र रिलीज़ हुआ है, तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
 
टीज़र में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त के डरावने पहलू की झलक मिलती है। तगड़े विजुअल्स और भावनाओं से भरी इस झलक ने साफ कर दिया है कि फिल्म बहुत ही असरदार और दिल को छू जाने वाली होगी। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। 
 
टीज़र में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है। हर एक फ्रेम में एक बेचैनी सी दिखती है, जो विवेक अग्निहोत्री की कहानियों की पहचान बन चुकी है।

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
फिल्म एक ज़ोरदार और झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रही है। कुछ महीने पहले मेकर्स ने इसका एक टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में एक सुनसान गलियारे से गुजरते दिखते हैं। वो जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं, जो देखने वालों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ती है।
 
द बंगाल फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के प्रजेंटेशन में बनी ये फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की संदिग्ध मौत, अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार में मिली लाश