'बिग बॉस 16' में नजर आए तजाकिस्तान के पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और सिंगर अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। सिंगर पर चोरी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अब्दू को शनिवार की सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अथॉरिटीज ने रोक लिया था।
इस खबर को अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने कंफर्म किया है। अब्दु की टीम ने बताया कि 'हम सिर्फ इतना पता है कि उन्हें चोरी के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।'
हालांकि अब सामने आया है कि अब्दू रोजिक की गिरफ्तारी की खबरें महज पब्लिसिटी स्टंट थीं। अब्दू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन खबरों को दिखाया, जिनमें उनकी गिफ्तारी की खबरें थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'A?'
एक अन्य स्टोरी में अब्दू ने एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'सच्चाई यहां है।' यह लिंक अब्दू के टेलीग्राम अकाउंट का है, जिसमें उनके दुबई विजिट के वीडियो हैं। इससे साफ है कि अब्दू की गिरफ्तारी महज पब्लिसिटी स्टंट है।
बता दें कि अब्दू रोजिक महज 21 साल की उम्र में एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है।