Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 रुपए में देखिए शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी की खास झलक

Advertiesment
हमें फॉलो करें shahid kapoor

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (17:58 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति राज और डीके की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में केके मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी अहम‍ किरदार में हैं। 
यह वेब सीरीज 10 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फर्जी के प्रीमियर से पहले, प्राइम वीडियो ने सीरीज को आम लोगों के करीब लाने के लिए एक अनूठी एक्टिविटी प्लान की है। ये स्ट्रीमिंग सर्विस दर्शकों को सीरीज की 5 मिनट की खास झलक दे रही है, आपको बस इतना करना है कि 10 रुपये का नोट अपने पास रखें। 
 
इस एक्टिविटी में दर्शक 10 रुपए के नोट को farzi10.com पर स्कैन कर सकते हैं। एक बार नोट स्कैन हो जाने के बाद, दर्शकों को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जो आगे स्कैन किए जाने पर, दर्शकों को फर्जी के एक विशेष वीडियो क्लिप तक ले जाएगा।
 
शाहिद कपूर के साथ इस सीरीज में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 10 फरवरी 2023 से भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? प्राइम वीडियो की इस पोस्ट के बाद लगने लगे कयास