Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब अविका गोर ने ठुकराए 3 फेयरनेस क्रीम की एड, बताई थी यह वजह

Advertiesment
Avika Gor
अविका गोर छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अविका ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का रोल निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर' शो में नजर आईं। अविका बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। 
 
बीते दिनों अविका 3 फेयरनेस क्रीमों के एड ठुकरा कर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने इन एड को ठुकरा कर सुंदरता पर अपनी बात रखी थी। अविका गोर को फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्‍होंने इस विज्ञापन को करने से मना कर दिया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

इसके पीछे अविका का कहना था कि क्रीम बनाने वाली कंपनियों का मानना है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात से सहमत नहीं है। समाज में किसी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। 
 
उन्होंने कहा था, मैं इस सोच को बदलना चाहती हूं। मुझे विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। ऐसी चीजें समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए मैंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

बता दें कि अविका गौर को बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इस शो में सीधी सादी आनंदी का किरदार निभाया था। वहीं सोशल मीडिया पर अविका गौर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान की वेबदुनिया से खास बातचीत, बताया न्यूरो डायवर्जेंट बच्चों संग काम करने के बाद जिंदगी में क्या आया बदलाव