Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 (10:46 IST)
Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 (10:48 IST)
एक्ट्रेस अविका गोर 30 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अविका को टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से घर-घर पहचान मिली। इसके बाद वह ससुराल सिमर का जैसे शो में भी नजर आईं। अविका ने हॉरर फिल्म '1920: हॉरर्स फाफ हार्ट' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इससे पहले अविका ने 2013 में फिल्म 'उय्यला जम्पाला' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अविका गोर कई एड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वह 3 फेयरनेस क्रीमों के एड ठुकरा कर सुर्खियों में आ गई थीं।
उन्होंने इन एड को ठुकरा कर सुंदरता पर अपनी बात रखी थी। अविका गोर को फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस विज्ञापन को करने से मना कर दिया।
इसके पीछे अविका का कहना था कि क्रीम बनाने वाली कंपनियों का मानना है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात से सहमत नहीं है।
अविका ने कहा था कि समाज में किसी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। मैं इस सोच को बदलना चाहती हूं। मुझे विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। ऐसी चीजें समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए मैंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया।
बता दें कि अविका गोर को बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इस शो में सीधी सादी आनंदी का किरदार निभाया था। वहीं सोशल मीडिया पर अविका गौर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। अविका ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सगाई की है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें