Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

शूटिंग के तीसरे दिन ही 'बाजीराव मस्तानी' छोड़ना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
, बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:23 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में कई जबरदस्त रोल निभाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग बीच में ही छोड़ना चाहती थीं। वह फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही टूट गई थीं। 

 
इस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने इस किस्से को शेयर किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का रोल निभाया था। फिल्म कंपेनिशन को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था, बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली की यूनिक स्टाइल से प्रियंका वाकिफ नहीं थीं।
रणवीर ने कहा, पहली बार मैंने प्रियंका को इस तरह से फिल्म छोड़ते देखा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या हो रहा है। वह ऐसी थी जैसे 'क्या चल रहा है?' क्या यह सच में है?' क्या मैं ट्विलाइट जोन में हूं? क्या यह सच में हो रहा है? रात के 9 बजे तक हमने एक भी शॉट नहीं लिया है क्या चल रहा है। दरअसल, प्रियंका भंसाली संग काम करने को लेकर तैयार नहीं थी।
 
webdunia
रणवीर सिंह के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही सेट छोड़कर जा रही थीं। वे क्विट करना चाह रही थीं। वे घर जाना चाह रही थीं। लेकिन बाद में प्रियंका ने फिल्म में काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।
 
बता दें कि, बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण, प्रियंका और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। प्रियंका चोपड़ा इससे पहले संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला राम लीला में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक डांस नंबर किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं सिंगर योहानी, अजय देवगन की फिल्म में 'मनिके मगे हिते' का गाएंगी हिन्दी वर्जन