Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब फैन से पीछा छुड़ाने के लिए वाणी कपूर को जाना पड़ा पुलिस स्टेशन

हमें फॉलो करें जब फैन से पीछा छुड़ाने के लिए वाणी कपूर को जाना पड़ा पुलिस स्टेशन

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 23 अगस्त 2023 (10:59 IST)
Vaani Kapoor Birthday: फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली वाणी कपूर 23 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वाणी का पहले कभी बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा है। कभी होटल इंडस्ट्री में काम करने वाली वाणी कपूर की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो बॉलीवुड की चकाचौंध में पहुंच गईं।
 
वाणी कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। लेकिन एक बार वाणी कपूर अपने एक फैन की हरकत से इतना परेशान हो गई की उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा। खबरों के अनुसार जब वाणी कपूर अपनी कार से मुंबई के वर्सोवा से बांद्रा की ओर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार शख्स ने वाणी की कार की पीछा करना शुरू कर दिया। यह व्यक्ति खुद को वाणी का फैन बता रहा था। 
 
webdunia
जिस तरह से वह गाड़ी का पीछा कर रहा था, वाणी उससे काफी डर गईं थीं। हद तो तब हो गई वो उस बाइक सवार ने वाणी के बांद्रा से दोबारा वर्सोवा लौटने पर उनका फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। ऐसे में परेशान होकर वाणी कपूर वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच गई और इस क्रेजी फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
 
बता दें कि वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की। वाणी कपूर बेफिक्रे, वॉर और बेल बॉटम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह हाल ही में रणबीर कपूर संग फिल्म 'शमशेरा' में नजर आईं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'चंद्रयान 3' का मजाक उड़ाना प्रकाश राज को पड़ा भारी, दर्ज हुई शिकायत