Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

हमें फॉलो करें कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 24 मई 2024 (15:43 IST)
Photo Credit : Twitter
Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान को 14 साल बाद इंसाफ मिल गया है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। फरवरी 2011 में परवेज टाक ने संपत्ति के विवाद में अपनी लैला खान उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी। 
 
परवेज टाक ने सभी की हत्या करके उनके शवों को मुंबई के इगतपुरी स्थित बंगले में ही गाड़ दिया था। इस घटना से पर्दा तब उठा था जब लैला के पिता ने मुंबई के ओशिवारा में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था। हत्या के कुछ महीने बाद परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में परवेज कह रहा था कि लैला और उसका परिवार दुबई में है लेकिन बाद में उसने कबूल कर लिया था कि उसने उन लोगों की हत्या कर दी है।
 
कौन थीं लैला खान 
लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। लैला खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से की थी। पहली ही फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स देकर लैला सुर्खियों में आ गई थीं। 
 
इसके बाद लैला खान ने 2008 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'वफा:ए डेडली लव स्टोरी' में काम किया। इस फिल्म में भी लैला ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म में लैला अपने से दो गुजे उम्र के राजेश खन्ना संग रोमांस किया था। इस फिल्म से पहले लैला का नाम इतना पॉपुलर नहीं था। 
 
इस फिल्म के बाद लैला को केवल बोल्ड रोल ही मिलने लगे, जिससे उनकी इमेज काफी खराब हो गई। लैला बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान ना नाम आतंकवाद मामले में भी जुड़ा था। इसके बाद साल 2011 में उनकी हत्या हो गईं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड