Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन थे मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा, रचाई थी मलयाली क्रिश्चियन लड़की से शादी

हमें फॉलो करें कौन थे मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा, रचाई थी मलयाली क्रिश्चियन लड़की से शादी

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (13:42 IST)
who was Anil Arora : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा के पिता अनिल अरोरा का दुखद निधन हो गया है। अनिल अरोरा ने मुंबई के बांद्रा स्थित बिल्डिंग की 6ठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
मलाइका के पिता पंजाबी हिंदू परिवार से थे। वह पंजाब के फजिका जिले के रहने वाले थे। अनिल अरोरा इंडियन मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उन्होंने मलयाली क्रिश्चियन जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए- मलाइका और अमृता। जब मलाइका 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
 
माता-पिता के तलाक के बाद मलाइका और अमृता अपनी मां के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं। अनिल अरोरा को अपनी दोनों बेटियों का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था। 
 
अनिल अरोरा बीते कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। 2023 में उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। पिता के निधन की खबर मिलते ही मलाइका पुणे से मुंबई के लिए निकल गई हैं। वहीं मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी अनिल अरोरा के घर पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा के पिता का निधन, घर की छत से कूदकर की आत्महत्या