Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन हैं प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय? देसी गर्ल की तरह ही हैं बेहद ग्लैमरस

हमें फॉलो करें कौन हैं प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय? देसी गर्ल की तरह ही हैं बेहद ग्लैमरस

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 28 अगस्त 2024 (12:44 IST)
Neelam Upadhyaya hot photo: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय संग सगाई की है। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रियंका भी भारत पहुंची थीं।
 
webdunia
सिद्धार्थ चोपड़ा काफी समय से नीलम उपाध्याय को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ जहां एक प्रोड्यूसर हैं वहीं नीलम साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह मुख्य तौर पर तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। 
 
webdunia
नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 को हुआ था। नीलम ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'मिस्टर 7' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'उन्नोडु ओरु नाल' और 'तमाशा' से मिली। 
 
webdunia
नीलम उपाध्याय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 34.2k फॉलोअर्स है। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर करती हैं।
 
webdunia
बता दें कि नीलम उपाध्याय से पहले सिद्धार्थ चोपड़ा साल 2014 में कनिका माथुर संग सगाई की थी। 2015 में दोनों गोवा में शादी भी करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही सिद्धार्थ ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। 
 
webdunia
इसके बाद 2019 सिद्धार्थ का रोका इशिका कुमार संग हुआ था। लेकिन बाद में यह रिश्ता भी टूट गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जूनियर एनटीआर की देवरा : पार्ट 1 का दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार, अमेरिका में टिकट वेबसाइट हुई क्रैश