Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या दया बेन के रूप में दिशा वकानी की होगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या दया बेन के रूप में दिशा वकानी की होगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी?
लोकप्रिय हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा की किरदार दया बेन को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। यह भूमिका दिशा वकानी निभाती हैं जो बहुत दिनों से इस शो में नजर नहीं आई हैं। दर्शक उन्हें मिस कर रहे हैं। शो के निर्माता उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, पर बात नहीं बन पा रही है। 
 
शो से जुड़े लोगों के अनुसार सीरियल के निर्माता असित मोदी और दिशा में कुछ मतभेद हैं। बताया जा रहा है कि दिशा के पति मयूर के कारण ये दूरियां पैदा हुई हैं। 
 
दिशा की ओर से मयूर ही सारी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कुछ अजीब शर्तें रख दी है। उनका कहना है कि दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी। वो भी चार घंटे रोजाना। आखिर इतने कम समय में कैसे काम हो सकता है। फीस भी डबल करने की बात कही जा रही है। 
 
ये भी कहा जा रहा है कि दिशा का कुछ पैसा बकाया है, उसकी मांग भी मयूर कर रहे हैं जबकि शो से जुड़े लोगों का कहना है कि सारा पैसा दिया जा चुका है और कुछ भी बकाया नहीं है। 
 
मयूर की इन अजीबो-गरीब शर्तों के कारण शो में अब दिशा की वापसी संभव नहीं लग रही है। वैसे भी दिशा के शो में न रहने के बावजूद टीआरपी में कोई गिरावट नहीं आई है। सभी कलाकार पूरी मेहनत के साथ अपना काम कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गिजेल ठकराल ने बिकिनी में ढाया कहर