Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज भी अरुण गोविल को भगवान राम मानते हैं लोग, एक्टर को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज भी अरुण गोविल को भगवान राम मानते हैं लोग, एक्टर को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (15:32 IST)
80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' दर्शकों का पसंदीदा शो है। इस सीरियल के सभी कलाकारों को लोग असल जीवन में भी भगवान समझने लगे थे। इस शो और इसके कलाकारों का देशभर में काफी प्यार और सम्मान मिला था। 

 
'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखालिया ने माता सीता का रोल निभाया था। दोनों को इस शो से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। असल जिंदगी में उन्हें देखते ही लोग उनके आगे नत मस्तक हो जाते थे। आलम यह है कि सालों बाद भी लोग उन्हें भगवान ही मानते हैं। 
 
अरुण गोविल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरुण गोविल एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। अरुण को देखते ही वहां मौजूद एक महिला इमोशनल हो जाती हैं। वह पैर छूकर उन्हें प्रणाम करने लगती हैं। अरुण गोविल ने भी महिला का मान रखते हुए उन्हें उठाकर उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। 
 
रामायण में काम करने के बाद अरुण गोविल आज भी लोगों के लिए भगवान राम ही है। एक्टर कई बार बता चुके हैं रामायण करने के बाद उन्हें ऐसा प्यार मिलता रहता है।
Edited by : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने कृष्णा अभिषेक, शो में करेंगे यह काम