Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन बने सबसे ज्यादा प्रशंसा पाने वाले बॉलीवुड एक्टर, इन सितारों का नाम भी है लिस्ट में शामिल

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन बने सबसे ज्यादा प्रशंसा पाने वाले बॉलीवुड एक्टर, इन सितारों का नाम भी है लिस्ट में शामिल
यूनाइटेड किंगडम बेस्ट 'यूजीओवी' ग्लोबल पब्लिक ऑपिनियन एंड डेटा कंपनी ने 2019 में दुनियाभर के 40 सर्वाधिक प्रशंसा पाने वाले लोगों की एक सू‍ची जारी की है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमना खान का नाम दूनियाभर में सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतीय एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आया है।
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम 12वें स्थान पर है वहीं शाहरुख 16वें स्थान पर और सलमान 18वें पोजीशन पर हैं। टॉप 20 की लिस्ट में अब इन तीनों एक्टर्स का नाम शुमार है। अभिनेत्रियों की कैटेगरी में दीपिका पादुकोण ने बाजी मारी है। दुनियाभर की हस्तियों के कार्यक्षेत्र के आधार पर इस सूची को तैयार किया गया है। 
 
webdunia
अमरीकी बिजनेसमैन बिल गेट्स का नाम ग्लोबल रैंकिंग में सबसे टॉप पर है। इसी के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम 6वें स्थान पर है। देखा गया कि पिछले वर्ष के मुकाबले पीएम मोदी (PM Modi) की पोजीशन इस लिस्ट में 2 स्थान आगे आई है.
 
महिलाओं की सूची में दीपिका पादुकोण को 13वां स्थान मिला है। 14वें नंबर पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं। 16वें स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन और 17वें स्थान पर सुष्मिता सेन को जगह मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘सुपर 30’ के बाद अब इस वेब फिल्म में नजर आएंगे अमित साध...