Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'मर्द' और 'कुली' जैसी फिल्मों के लेखक प्रयाग राज का निधन

Advertiesment
Bollywood film writer passes away
Photo credit : Twitter
Prayag Raj passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर राइटर, डायरेक्टर और एक्टर प्रयाग राज का निधन हो गया है। अमिताभ बच्चन की कई फिल्में लिखने वाले प्रयाग राज ने शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रयाग राज के निधन का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। 
 
प्रयाग राज का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क के श्मशान भूमि में किया जाएगा। प्रयाग राज ने न सिर्फ फिल्मों में लिखने का काम किया बल्कि एक्टिंग भी करते थष। उन्हें करियर में लेखन और निर्देशन के अलावा गाने लिखने कंपोज करने का अनुभव भी था।
 
प्रयाग राज ने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म 'फूल बने अंगारे' से की थी। लेखक के रूप में उन्होंने 35 से अधिक फिल्में लिखीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की अजूबा, गंगा जमुना सरस्वती, मर्द, गिरफ्तार, कुली, नसीब, सुहान, अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्में लिखी थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने इन खास लोगों के लिए किया 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन