Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यश के काफिले का पीछा कर रहा था फैन, पुलिस की गाड़ी से टकराकर गई जान

अपने फेवरेट स्टार की झलक पाने के लिए बाइक से पीछा कर रहा था फैन

हमें फॉलो करें यश के काफिले का पीछा कर रहा था फैन, पुलिस की गाड़ी से टकराकर गई जान

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (16:51 IST)
  • यश के बर्थडे पर हुई थी 3 फैंस की मौत
  • देशभर में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
  • जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में दिखेंगे यश 
Yash fan dies: साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'केजीएफ' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। साउथ के साथ-साथ हिंदी ऑडियंस के बीच भी यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। बीते दिनों यश के जन्मदिन की तैयारी कर रहे तीन फैंस की करंट लगने से मौत हो गई थी। यश को इस हादसे से बड़ा झटका लगा था।
 
वह मृतक फैंस के परिवार से मिलने भी पहुंचे थे। अब यश के एक और फैन के निधन की खबर सामने आ रही है। बताया जारहा है कि यह फैन यश के काफिले का पीछा करते हुए घायल हो गया था। मृतक का नाम 22 वर्षीय निखिल गौड़ा बताया जा रहा है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार यह फैन 8 जनवरी की देर रात बाइक से यश के काफिले का पीछा कर रहा था। इस दौरान वह पुलिस की गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब इस फैन की मौत हो गई है। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित, पुलिस अफसर ने बताया कि यश का काफिला गडग से हुबली एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। उस वक्त यश अपने उन तीन फैंस के परिवार से मिलकर लौट रहे थे, जिनकी मौत एक्टर के बर्थडे के बैनर लगाते हुए हो गई थी। 
 
webdunia
पुलिस ने बताया कि निखिल, एक्टर यश की एक झलक पाने को उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की पुलिस की गाड़ी के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। युवक को तुरंत ही वहीं के नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, 9 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।
 
यश ने की फैंस से की थी विनती
बर्थडे के मौके पर तीन फैंस के निधन की खबर सुनने के बाद यश ने फैंस से विनती की थी कि अगर वो उन्हें दिल से प्यार करते हैं, तो जहां हैं वहीं से विश करें। वो ऐसा फैनडम न दिखाएं कि जन्मदिन मनाने से ही डर जाएं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली‍ अपनी बेटी वामिका को क्यों रखते हैं सोशल मीडिया से दूर?