Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ये रिश्‍ता क्या कहलाता है' फेम पूजा जोशी दूसरी बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress became a mother

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 12 अगस्त 2023 (10:43 IST)
Pooja Joshi became a mother: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस पूजा जोशी मां बन गई हैं। इस शो में वह 'अक्षरा' की भाभी 'वर्षा' का किरदार निभाती थीं। हालांकि, साल 2015 में मनीष अरोड़ा के साथ शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी। पूजा जोशी दूसरी बार मां बनी है।
 
पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है। पूजा ने लिखा, 'आज भगवान की कृपा से, मैंने एक बेटी को जन्म दिया। प्लीज आप सभी इसे अपना आशीर्वाद दें।'
 
webdunia
पूजा जोशी ने 20 जुलाई 2023 को दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने पति मनीष के साथ एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'जल्द आ रहा है।'
 
पूजा जोशी ने साल 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी रचाई थी। इस जोड़े ने साल 2017 में अपनी बड़ी बेटी का स्वागत किया था। अपनी शादी के बाद पूजा ने अभिनय की दुनिया छोड़ दी, क्योंकि वह सामान्य जीवन जीने में विश्वास करती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ड्रीम गर्ल 2' में अभिषेक बनर्जी आएंगे इस किरदार में नजर, साझा की अपनी एक्साइटमेंट