Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rapper Yo Yo Honey Singh

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (12:43 IST)
फेमस सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने रैपर यो यो हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'यो यो हनी सिंह फेमस' की घोषणा की है। मोजेज सिंह के निर्देशन में सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म हनी सिंह के जीवन पर प्रकाश डालेगी।
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर हनी सिंह एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वह माइक्रोफोन के सामने आत्मविश्वास से खड़े हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'वह नाम जो आप जानते हैं, वह कहानी जो आप नहीं जानते। एक ऐसे दिग्गज के उदय का गवाह बनें जिसने भारतीय संगीत का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया। यो यो हनी सिंह: फेमस 20 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।'
 
निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा, 'यो यो हनी सिंह फेमस के साथ, हम उनकी कहानी को उनके सबसे रॉ रूप में पेश करते हैं। उनके शानदार उत्थान से लेकर उनके संघर्षों और हिरदेश सिंह के रूप में अंतिम वापसी तक। यह जानना दिलचस्प था कि मंच के नाम के पीछे के वास्तविक व्यक्ति के बारे में हम कितना कम जानते थे।
 
उन्होंने कहा, हम इस असाधारण कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए निर्देशक मोजेज सिंह और नेटफ्लिक्स के साथ फिर से सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।
 
हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हनी सिंह ने हिंदी के अलावा पंजाबी, गुजराती और तमिल में भी गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम 'पेशी' से की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कपूर : सिनेमा के दिग्गज जिन्होंने वैश्विक सिनेमा को किया प्रेरित