Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या जहीर इकबाल संग शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने दिया जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 22 जून 2024 (15:10 IST)
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। दोदों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज कर रहे हैं। 
 
यह भी बहस शुरू हो गई है कि जहीर संग शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अपना धर्म बदलना पड़ेगा। वहीं अब जहीर इकबाल के ‍पिता इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर हो रही बातों पर चुप्पी तोड़ी है। 
 
webdunia
फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान इकबाल रतनसी से जब होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। इकबाल ने कहा, ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। 
 
उन्होंने अपने बेटे और होने वाली बहू को लेकर कहा, दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह करते हैं। लेकिन आखिरकार हम सभी इंसान है। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है। 
 
वहीं सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर इकबाल ने कहा, ये न तो हिंदू शादी होगी और न ही मुस्लिम। ये एक सिविल मैरिज होगी। हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहर ये रजिस्टर मैरिज ब्रांदा स्थित जहीर इकबाल के घर पर होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर चंदू चैंपियन की चमक बरकरार, अब तक किया इतना कलेक्शन