Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने किया प्यार का इजहार, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने किया प्यार का इजहार, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 3 जून 2023 (11:34 IST)
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। सोनाक्षी सिन्हा के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए अपने प्यार का इजहार किया है।
 
यह पहली बार है जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया हो। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 
 
इसके साथ जहीर ने लिखा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। नए दिन। तुम बस ऐसे ही मुझपर झुकी सी रहना। तुम बेस्ट हो। बस ऐसे ही दहाड़ती रहो और हमेशा मुस्कुराती रहो। दुनियाभर को ऐसे ही जियो और खूब घूमो फिरो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू। तुम परफेक्ट हो। इसके साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया।
 
वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी जहीर की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कमेंट में कई सारे हार्ट इमोजी शेयर किए है। इसी के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है। 
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बीते काफी समय से सुर्खियों में थीं। हालांकि उन्होंने इसे 'सिर्फ दोस्त हैं' का टैग दिया था। बताया जाता है कि सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म ने किया कमाल, पहले दिन 'जरा हटके जरा बचके' ने किया इतना कलेक्शन