Publish Date: Thu, 27 Jul 2023 (16:18 IST)
Updated Date: Thu, 27 Jul 2023 (16:20 IST)
Zareen Khan on comparisons with Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से जरीन लोगों की नजरों में आ गईं क्योंकि उनका लुक काफी हद तक कैटरीना कैफ से मिलता था। इस वजह से जरीन खान को इंडस्ट्री में फायदा और नुकसान दोनों उठाना पड़ा। जरीन को हमेशा कैटरीना कैफ की हमशक्ल की तरह देखा गया।
अब जरीन खान ने सालों बाद इसपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्होंने खुद को साबित करने का मौका नहीं दिया। हाल ही में जरीन खान ने रेडिट पर फैंस के साथ इंटरेक्ट किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे कैटरीना की तरह दिखने को लेकर सवाल किया।
यूजर ने जरीन से पूछा कि बॉलीवुड में आपके शुरुआती दिनों में लोग आपकी तुलना कैटरीना कैफ से करते थे। आपने इसे कैसा महसूस किया, और क्या इसका बड़े पर्दे पर कोई प्रभाव पड़ा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, जब मैं इस इंडस्ट्री में आई थी, तो मैं सचमुच एक खोई हुई बच्ची की तरह थी क्योंकि मेरा फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था।
जरीन ने कहा, इसलिए कैटरीना के साथ मेरी तुलना होने पर मुझे वास्तव में खुशी महसूस हुई। मैं उनकी फैन भी हूं। मुझे वह वाकई बहुत खूबसूरत लगती हैं। लेकिन इसका मेरे करियर पर उल्टा असर पड़ा क्योंकि इस इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे खुद को साबित करने का मौका नहीं दिया।
वहीं एक यूजर ने जरीन से पूछा, आपको इंडस्ट्री के बारे में सबसे खराब चीज क्या लगती है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, यहां लोग टैलेंट नहीं बल्कि फ्रेंडशिप की बदौलत काम कर रहे हैं।
बता दें कि जरीन खान उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस में से एक रही हैं, जिन्हें सलमान खान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। जरीन ने 2010 में फिल्म 'वीर' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें