Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज़ोया को करना होगा एक साल तक रणवीर का इंतजार

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज़ोया को करना होगा एक साल तक रणवीर का इंतजार
ज़ोया अख्तर ने रणवीर सिंह को लेकर 'दिल धड़कने दो' फिल्म बनाई थी, जिसमें कई कलाकार थे। कलाकारों की भीड़ में रणवीर सिंह ने दमदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ज़ोया ने रणवीर को लेकर 'गली बॉय' नामक फिल्म की योजना बना ली थी। यह फिल्म मुंबई की चाल में रहने वाले रैपर्स की कहानी है। 
रणवीर अपनी अन्य फिल्मों में व्यस्त थे इसलिए ज़ोया की फिल्म शुरू नहीं हो पाई। ज़ोया को डेट्स न देते हुए रणवीर ने सारी डेट्स संजय लीला भंसाली को दे दी जो 'पद्मावती' नामक फिल्म बना रहे हैं। 'पद्मावती' के लिए रणवीर को खास तरह का लुक अपनाना होगा। इस लुक में वे ज़ोया की फिल्म नहीं कर पाएंगे। 
 
भंसाली की फिल्म अगले वर्ष दिसम्बर में प्रदर्शित होगी। तब तक ज़ोया को इंतजार करना होगा क्योंकि 'पद्मावती' के प्रदर्शित होने के बाद ही रणवीर, ज़ोया की फिल्म की शूटिंग शुरू कर पाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृष्णा की कॉमेडी से जॉन नाराज... जॉन के पीछे कृष्णा माफी मांगने के लिए भागे