निन्यानवे के फेर में कई लोग उलझे रहते हैं और सौ पूरा करने में उनकी पूरी जिंदगी खप जाती है। कुछ ऐसे ही लोगों की कहानी है फिल्म ‘99’ की। ये कहानी कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित है।
IFM
फिल्म में समय भी 1999 का दिखाया गया है और सारे पात्र निन्यानवे के फेर में उलझे हुए हैं। दो शहरों में होने वाली घटनाओं को इसमें दिखाया गया है, जिसमें रोमांस है, कॉमेडी है, तेज गति से भागती कारें हैं और पैसे की चमक-दमक है।
पात्र परिचय : सचिन (कुणाल खेमू) : सचिन के पास आइडिए की भरमार है, लेकिन समस्या यह है कि वह उसे अमल में नहीं लाता। इस मामले में उसके दोस्त भी उसकी मदद नहीं करते हैं।
पूजा (सोहा अली खान) : पहली नजर में तो वह टिपिकल दिल्ली गर्ल नजर आती है, लेकिन उसका दूसरा पक्ष भी है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है।
IFM
राहुल (बोमन ईरानी) : राहुल एक साधारण इंसान है जो साधारण काम करता है। वैसे वह दावा करता है कि उसे पता है कि भाग्य कैसे काम करता है लेकिन अब वह इस मामले में निश्चित नहीं है।
जेसी (विनोद खन्ना) : स्टाइलिश जिंदगी जीने वाला जेसी दाँव भी बड़े-बड़े खेलता है। हर मुकाबले में किसी भी तरह से जीतना उसे पसंद है।