Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम सेतु फिल्म की कहानी: राम सेतु को साबित करने की चुनौती

हमें फॉलो करें राम सेतु फिल्म की कहानी: राम सेतु को साबित करने की चुनौती

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (06:51 IST)
राम सेतु फिल्म (Ram Setu Movie) के कलाकार हैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस Jacqeueline Fernandez), सत्य देव (Satya Dev), नुरसत भरुचा, नासेर, प्रवेश राणा। राम सेतु फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक शर्मा। राम सेतु फिल्म की रिलीज डेट (Ram Setu Movie release date) है 25 अक्टूबर 2022

 
राम सेतु फिल्म की कहानी (Ram Setu Movie Story) 
आर्यन कुलश्रेष्ठा (अक्षय कुमार) एक नास्तिक पुरातत्वविद् था जो अब आस्तिक बन गया है। उस पर एक बड़ी जवाबदारी है। उसे पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करना है। उसे यह करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगानी है, क्योंकि बुरी ताकतें भारत की विरासत के स्तंभ को नष्ट कर करने की योजना बना रही है। राम सेतु में कई ट्विस्ट और टर्न हैं और यह फिल्म एक एक्शन एडवेंचर मूवी है। राम सेतु के मेकर्स का कहना है कि त्योहार के अवसर पर यह पूरे परिवार के साथ देखी जाने वाली मनोरंजक फिल्म है। 
 
2007 में सूझा था आइडिया 
राम सेतु (Ram Setu Movie) के निर्देशक अभिषेक शर्मा को यह फिल्म बनाने का आइडिया 2007 में सूझा था जब राम सेतु (Ram Setu Movie) से संबंधित एक केस अदालत में चल रहा था। 
 
पहली बार नुसरत और अक्षय साथ 
राम सेतु (Ram Setu Movie) फिल्म अक्षय कुमार के साथ नुसरत का पहला कॉलेब्रेशन है, जिसने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए अधिक उत्साहित कर दिया है। जैसे ही नुसरत को यह फिल्म मिली उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्साह दर्शाया था।  

webdunia
 
धन्य महसूस कर रही हैं जैकलीन फर्नांडिस
अक्षय कुमार के साथ कई फिल्म कर चुकीं जैकलीन फर्नांडिस ने राम सेतु (Ram Setu Movie) का हिस्सा बनने पर कहा था कि वे धन्य महसूस कर रही हैं तथा मेकर्स का उन्होंने शुक्रिया भी अदा किया था। 
 
राम सेतु फिल्म का बजट (Ram Setu Movie Budget) 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म राम सेतु (Ram Setu Movie) का बजट 150 करोड़ रुपये है। कोविड के कारण फिल्म की शूटिंग में व्यवधान पहुंचा और इस वजह से यह ओवरबजट हो गई। शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़े 45 व्यक्ति, जिनमें अक्षय कुमार भी शामिल हैं, कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। 
  • निर्माता : अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा
  • निर्देशक : अभिषेक शर्मा 
  • संगीत : अजय-अतुल, विक्रम मंत्रोस, वेद शर्मा, डॉ. जियस  
  • कलाकार : अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, सत्य देव, नुरसत भरुचा, नासेर, प्रवेश राणा 
  • रिलीज डेट : 25 अक्टूबर 2022

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद : इनटू द शैडो' सीजन 2 का इस दिन होगा प्रीमियर