Bollywood Movie Preview %e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%82 108081400047_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चमकू

Advertiesment
चमकू बॉबी देओल
PR
निर्माता : विजयेता फिल्म्स प्रा.लि.
निर्देशक : कबीर कौशिक
गीत : समीर
संगीत : मोंटी शर्मा
कलाकार : बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा, डैनी, इरफान खान, राजपाल यादव, आर्य बब्बर, रितेश देशमुख (विशेष भूमिका)

विजयेता फिल्म्स प्रा.लि. की फिल्म ‘चमकू’ चन्द्रमासिंह उर्फ चमकू की कहानी है। जब वह छोटा था तब उसके परिवार की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। उसका पालन-पोषण बिहार के भीतरी इलाकों में रहने वाले नक्सलवादियों ने किया। उसे उन्होंने ‍प्रशिक्षित भी किया।

बाद में चकमू को रॉ और आईबी द्वारा सरकारी कार्यक्रमों के लिए चुन लिया जाता है। यहाँ चमकू की अर्जुन तिवारी (रितेश देशमुख) से दोस्ती होती है। चमकू लोगों को मारने, एनकाउंटर करने और योजना बनाने में माहिर है इसलिए वह जल्दी ही लोकप्रिय हो जाता है। कठिन से कठिन काम वह बड़ी आसानी से कर लेता है।

चमकू की जिंदगी में तब बड़ा परिवर्तन आता है जब उसे प्यार होता है। शुभि (प्रियंका चोपड़ा) एक टीचर है। शुभि के साथ रहकर उसे महसूस होता है कि जिंदगी कितनी हसीन है। लेकिन उसका अतीत उसके सामने आ खड़ा होता है।

webdunia
PR
फिल्म में डैनी ने बाबा नामक चरित्र निभाया है जो नक्सलवादियों का नेता है, जबकि राजपाल यादव ने हुसैन नामक मुखबिर की भूमिका निभाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi