Bollywood Movie Preview %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8 110022200094_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रिंस

Advertiesment
प्रिंस की कहानी
निर्माता : रेणु तौरानी, कुमार एस. तौरानी
निर्देशक : कूकी वी गुलाटी
संगीत : सचिन गुप्ता
कलाकार : विवेक ओबेरॉय, अरुणा शील्ड्‍स, नंदना सेन, नीरू सिंह, संजय कपूर
PR

’प्रिंस’ बनाने वालों का दावा है कि यह एक ऐसी तेजी से भागती हुई एक्शन थ्रिलर है जो दर्शकों को सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देगी। इसमें दिखाए गए उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन होगा। सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल इस फिल्म की खासियत है।

दुनिया के कुख्यात चोरों में से एक अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चोरी करता है। जब सुबह वह उठता है तो उसे अपनी बाँह पर एक घाव दिखाई देता है और कुछ याद नहीं रहता।

अपने बारे में वह खोजबीन करता है तो उसे पता चलता है कि उसका नाम प्रिंस है और वह सारंग नाम के आदमी के लिए काम करता है। उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है, जिसका नाम माया है।

प्रिंस के पीछे सीक्रेट सर्विस ऑफ इंडिया और सीबीआई के अलावा दुनिया के शातिर अपराधी भी लगे हुए हैं। वह मोस्ट वांटेड मैन है। ये लोग इसलिए उसके पीछे हैं क्योंकि उसने एक ऐसी चोरी की है, जो मानव जाति के लिए खतरनाक है। साथ ही इसी चोरी से उसकी खोई हुई याददाश्त के तार भी जुड़े हुए हैं।

वह एक ऐसे खतरनाक जाल में उलझ गया है, जिसको सुलझाने में वह और ज्यादा उलझता जाता है। प्रिंस के सामने कई प्रश्न हैं, जिनके जवाब उसे अपनी जान बचाते हुए खोजना है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi