Publish Date: Tue, 02 May 2023 (11:17 IST)
Updated Date: Thu, 04 May 2023 (23:44 IST)
Buddha purnima 2023 : हिन्दू और बौद्ध धर्म के अनुयायी प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन विशेष दौर पर खीर के साथ ही स्वादिष्ठ व्यंजन बनाए जाते हैं। कई लोग इस दिन व्रत रखकर पूजा पाठ करते हैं। इस बार बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण रहेगा। आओ जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है और क्यों मनाई जाती है।
बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है | When is Buddha Purnima celebrated?
बुद्ध पूर्णिमा प्रतिवर्ष हिन्दू माह के अनुसार बैशाख माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 शुक्रवार को मनाई जाएगी।
बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है | Why is Buddha Purnima celebrated ?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी के उपलक्ष में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार गौतम बुद्ध की 2585वां जयन्ती मनाई जाएगी।