Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mahindra XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द होगा लांच, जानिए फीचर्स

Advertiesment
Mahindra XUV300
महिन्द्रा XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को भारत में खूब पसंद किया गया। कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। खबरों के मुताबिक जनवरी 2023 में इसे भारत में लॉन्च क्या जा सकता है। महिंद्रा ऑटोमोटिव इस कॉम्पैक्ट SUV को 2022 की चौथी तिमाही में भी लॉन्च कर सकती है। अगर चिप की कमी की परेशानी जल्दी हल हो जाती है।

कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में हाइटेक एमस्टेलियन सीरीज के पेट्रोल इंजन शोकेस किए थे और नई महिंद्रा XUV300 के साथ भी यही इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो अपडेटेड XUV300 को 1.2-लीटर वाला कम दमदार इंजन मिल सकता है।

यह इंजन पहले से ज्यादा दमदार होगा और 130 हॉर्सपावर के साथ 230 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाला है। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव मिलना तय है, क्योंकि मुकाबले में सभी कॉम्पैक्ट SUV अब हाइटेक फीचर्स के साथ मार्केट में मौजूद हैं।

खबरों के मुताबिक XUV300 डिजाइन के मामले में भी जबर्दस्त होगी जैसे XUV700 और आगामी महिंद्रा स्कॉर्पियो को तैयार किया गया है।इस SUV को बेहतरीन फीचर्स भी मिल सकते हैं जिनमें बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस चार्जिंग और कई अन्य हाइटेक फीचर्स शामिल हैं। महिंद्रा की लगभग सभी कारें अब सुरक्षा के मामले में जोरदार हो चुकी हैं और आगामी XUV300 के साथ भी कंपनी बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रांस चुनाव : मैक्रों की जीत की संभावना अधिक, ली पेन की राह मुश्किल




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi