Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tata ने लॉन्च की Curvv EV, 17.49 लाख है कीमत, 585 KM रेंज का दावा

हमें फॉलो करें Tata ने लॉन्च की Curvv EV, 17.49 लाख है कीमत, 585 KM रेंज का दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 7 अगस्त 2024 (19:56 IST)
tata curvv ev launch : Tata ने अपनी नई कार Tata Curvv EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 17.49 लाख से 21.99 लाख रुपए के बीच है। इस कार का मुकाबला MG ZS EV से होगा। मोटर्स की ओर से Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है।

यह देश की पहली कूप एसयूवी है, जिसे टाटा की ओर से लॉन्‍च किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। कार की बुकिंग 12 अगस्‍त से शुरू होंगी और 14 अगस्‍त से टेस्‍ट ड्राइव की जा सकती है। कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट (tata curvv ICE) को 2 सितंबर को लॉन्‍च करेगी।
बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स : tata curvv को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। एसयूवी में 6 एयरबैग स्‍टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसमें थ्री पाइंट ईएलआर सीटबेल्‍ट, सीटबेल्‍ट एंकर प्री-टेंशनर, फोर्टिफाइड बॉडी स्‍ट्रक्‍चर, आइसोफिक्‍स, Level-2 ADAS के साथ 20 सेफ्टी फीचर्स, ईएसपी, ईपीबी, 360 सराउंड व्‍यू, फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स को दिया गया है।
webdunia
क्या है रेंज : टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में 45 kWh और 55kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट को फुल चार्ज में ARAI 585 किलोमीटर की रेंज (tata curvv ev range) मिलती है। वहीं 45 kWh बैटरी के साथ इसे 502 किलोमीटर की ARAI रेंज मिलती है। 15 मिनट में एसयूवी को 150 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। 70kW चार्जर से सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत  चार्ज किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहां जाएंगी शेख हसीना? 5 देशों के नाम सबसे ऊपर, लेकिन असमंजस भी