Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिद्धार्थ रॉय कपूर के सितारे : भाग्यशाली है समय

हमें फॉलो करें सिद्धार्थ रॉय कपूर के सितारे : भाग्यशाली है समय
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

फिल्म निर्माता और अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को मकर लग्न में हुआ। किसी भी जातक के वर्षभर की जानकारी चन्द्र लग्न व गोचर ग्रहों के आधार पर सटीक जानी जा सकती है। 


 
आपके जन्म के समय राशि स्वामी शनि मिथुन राशि मे होने से सिद्धार्थ सुन्दर व अच्छी कदकाठी के हैं। गुरु-मंगल का समसप्तक योग व चन्द्र-सूर्य के समसप्तक योग ने सिद्धार्थ को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाया। 
 
शुक्र-शनि के मिलन से सिद्धार्थ फिल्म निर्माण क्षेत्र में आए। सिंह का मंगल प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है। सिद्धार्थ  में एक सफल बिजनेसमैन के सभी गुण हैं। 
 
शनि का गोचरीय भ्रमण 26 जनवरी 2017 से धनु पर होगा, उसकी तृतीय दृष्टि वाणी भाव पर होने से सिद्धार्थ को अपनी वॉकचातुर्य द्वारा उत्तम सफलता के योग है। 
 
गुरु का गोचरीय भ्रमण 12 अगस्त से कन्या पर होने से पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रभावी तरीके से सिद्धार्थ अपने कार्य में भरपूर सफलता पाएंगे। भाग्यशाली है आने वाला समय।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाली अमावस्या पर करें राशि अनुसार शिव आराधना