Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव 2019 भविष्यवाणी : सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2019 भविष्यवाणी : सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर
कांग्रेस की प्रतिष्ठित नेता सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं। मतदान हो चुका है। नतीजों का इंतजार है। आइए देखते हैं, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए क्या कहती है सोनिया गांधी की कुंडली –
 
सोनिया गांधी की कुंडली में जन्म के चंद्रमा से राहु का गोचर हो रहा है। वहीं जन्म के मंगल से शनि और केतु का गोचर शुरू हो रहा है। गोचर का शनि, जन्म के चंद्रमा पर भी सीधी दृष्टि डाल रहा है। इस समय सोनिया गांधी केतु की महादशा के प्रभाव में है। कुंडली में पांचवें घर से बृहस्पति का गोचर होगा।
 
सोनिया गांधी को इस बार बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत थी लेकिन उतनी मेहनत वे कर नहीं सकी।। हालांकि कांग्रेस के पारंपरिक वोटर्स कहीं नहीं जाने वाले हैं। 
 
वे इस बार पीछे रही और कमान पुत्री प्रियंका के हाथ में अधिक रही। फिर भी सितारों का कहना है कि इस बार उनकी जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहेगा। 
 
उनके ग्रहों की स्थितियां भी अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी वे सीट बचा लेंगी। जीत का उतना बड़ा अंतर नहीं रह जाएगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि क्या वे अपनी प्रतिष्ठा को सुरक्षित रख सकेंगी तो जवाब है कि उनकी साख इस बार बच्चों के ही हाथ में है, लोगों में तो उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से गिरेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द्रौपदी ने पांच पतियों के साथ कैसे बनाए संबंध, अर्जुन को मिली थी तब सजा