Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किमी दूर उतरा था लैंडर : नासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें The lander had landed 600 km away from the south pole of the Moon
बेंगलुरु , बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (23:48 IST)
Chandrayaan-3 Mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर 'विक्रम' की एक तस्वीर जारी की है, जिसे उसके चंद्र निगरानी कक्षीय (LRO) अंतरिक्षयान ने खींचा है। चंद्रयान-3 के लैंडर को तस्वीर के मध्य में देखा जा सकता है और विक्रम के चारों तरफ चमक के साथ उसकी काली छाया को भी देखा जा सकता है।
 
नासा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि नासा के एलआरओ अंतरिक्षयान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था। 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर कैमरा (एलआरओसी) ने चार दिन बाद लैंडर का ऑब्लिक व्यू कैद किया। वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम के महीन दाने वाले रेगोलिथ (मिट्टी) के साथ संपर्क के कारण उत्पन्न हुआ।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur Violence : प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का किया उल्लंघन, पुलिस कार्रवाई में 25 से ज्‍यादा घायल