Publish Date: Mon, 10 Sep 2018 (09:22 IST)
Updated Date: Mon, 10 Sep 2018 (09:26 IST)
रायपुर। भारत बंद को सफल बनाने के लिए रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए। शहर के बस स्टैंड और स्टेशन चौक इलाके में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानें बंद करवाते दिखाई दिए। कांग्रेस के भारत बंद को व्यापरियों के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपना समर्थन दिया है।
चुनावी साल में व्यापरियों के इस समर्थन से भाजपा में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया ने तेल की कीमतों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से इंकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही वैट कम है, वहीं कांग्रेस के बंद पर रमन सिंह ने कहा कि किसी को प्रदर्शन से नहीं रोक सकते।