Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के बंद के दौरान बिहार में उपद्रव, ट्रेन पर पथराव, एम्बुलेंस नहीं मिलने से बच्ची की मौत

हमें फॉलो करें भारत के बंद के दौरान बिहार में  उपद्रव, ट्रेन पर पथराव, एम्बुलेंस नहीं मिलने से बच्ची की मौत
, सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (09:00 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए पर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान शांति बनाए रखें और किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हों। कांग्रेस के बंद को 21 दलों का समर्थन मिला है।


 
जानिए भारत बंद से जुड़े ताजा अपडेट्‍स-
- उत्तरप्रदेश में बंद का मिलाजुला असर रहा। ज्यादातर बाजार और अन्य दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली हैं। इसके अलावा कार्यालय, स्कूल और कॉलेज भी खुले हैं। सड़कों पर यातायात भी सामान्य है। राज्य सरकार ने बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबरन दुकानें बंद कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
- मध्यप्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में स्कूटर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
- इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में बंद कराने के लिए घूम रहे कांग्रेसी नेताओं के काफिले में दोपहर करीब 12.30 बजे राज मोहल्ला के पास सिटी नर्सिंग होम के सामने कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल बेहोश होकर चलती गाड़ी से गिर पड़े। बेहोशी की हालत में उन्हें इलाज के लिए अन्नपूर्णा रोड स्थित यूनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जायसवाल के साथ यह पहला हादसा नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के दौरान जायसवाल चलती गाड़ी से गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- इंदौर के समीप ही महू पुलिस के सामने कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर पोती कालिख लाठी। पुलिस ने लाठियां भांजकर कांग्रेसियों को खदेड़ा। कालिख पोतने वाले कांग्रेसियों पर FIR व गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने घेरा थाना। FIR व शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद शांत हुए भाजपाई।
-  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कीमतें हमारे काबू में नहीं। अंतराष्ट्रीय कीमतों के कारण दाम बढ़े हैं। हमारी सरकार ने और तरीकों से आम जनता को राहत दी है। जनता बंद के साथ नहीं है। हमारी सरकार ने महंगाई घटाई है। उन्होंने कहा कि तेल का उत्पादन कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बंद असफल।
- इंदौर क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक अश्विन जोशी अपने समर्थकों के साथ व्यापारिक संस्थानों को बंद करवाते देखे गए।
- इंदौर में 10 सितंबर को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बंद कराया। 
- कांग्रेसियों ने नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टर जलाए।
- कांग्रेसी 'पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लो' के नारे लगा रहे थे।
- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर रैली निकालकर किया विरोध। 
- शहर में 12 बजे के आसपास ज्यादातर दुकानें बंद देखी गईं।
- महाराष्ट्र में जगह-जगह कांग्रेस नेताओं ने भारत बंद का नेतृत्व किया। मुंबई में प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, सातारा में पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अहमदनगर में राधाकृष्ण विखे पाटील, नागपुर में मुकुल वा‍सनिक ने बंद समर्थकों का नेतृत्व किया। कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शेकाप, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, समाजवादी पार्टी, पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी आदि ने राज्य में बंद का समर्थन किया।
- बिहार के जहानाबाद में बंद के कारण समय पर वाहन न मिलने से बीमार बच्ची की मौत।
- हमारे गुजरात संवाददाता के अनुसार राज्य में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। भरूच और अहमदाबाद में बंद समर्थकों द्वारा टायर जलाने की खबर है, जिसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वडोदरा और अहमदाबाद में सिटी बस के कांच फोड़े जाने की खबर भी है। सौराष्ट्र में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया गया।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने कुछ स्कूलों को बंद भी कराया। सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट स्कूलों ने छुट्‍टी रखी। कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रामलीला मैदान पर आयोजित धरने में कहा- जनता ने 2014 में प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया। प्रधानमंत्री ने जनता का भरोसा तोड़ा। प्रधानमंत्री ने वादे पूरे नहीं किए। तेल की बढ़ती कीमत पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी। टॉयलेट बना दिए पर पानी नहीं है। उद्योगपतियों को फायदा दे रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी। नोटबंदी से कालाधन सफेद किया गया। मोदी सरकार ने गब्बर सिंह टैक्स लगाया। आपका पैसा छीना जा रहा है।
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष को सद्‍बुद्धि दे भगवान। 
- मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारत बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन। चिमनगंज पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की कोशिश। 
- मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी बंद का असर। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता तिलक नगर और संविद नगर क्षेत्र में दुकानें बंद कराते नजर आए।
- बिहार में आरजेडी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, चलती ट्रेनों पर फेंके पत्थर। सड़कों पर गाड़ियों में की तोड़फोड़। 
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- चुनावी फायदे के लिए किया गया बंद। बंद के नाम पर फैलाई जा रही है अराजकता।
- मुंबई में ट्रेन ट्रैक पर बार-बार जाने पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम को अंधेरी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने हिरासत में लिया।
- आंध्रप्रदेश में बंद को लेकर प्रदर्शन। विशाखापट्टनम में कई जगह रोकी ट्रेनें।
- मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एमएनएस के 13 कार्यकर्ता गिरफ्‍तार। मुंबई स्टेशनों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा।
- गुजरात के भरूच में हाईवे पर आगजनी। 
- यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई बड़े नेता रामलीला मैदान के धरने में शामिल होंगे। 
- मुंबई के गोवंडी स्टेशन पर एनसीपी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
- बंद के दौरान बिहार में हिंसक प्रदर्शन। पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन। बसों में तोड़फोड़ कर ट्रेनें रोकी गईं। बस पर लाठियों से हमला। राजेन्द्र नगर में टर्मिनल के बाहर हिंसक प्रदर्शन। 
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही वैट कम है, वहीं कांग्रेस के बंद पर रमन सिंह ने कहा कि किसी को प्रर्दशन से नहीं रोक सकते।
- रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए। शहर के बस स्टैंड और स्टेशन चौक इलाके में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद करवाईं। कांग्रेस के भारत बंद को व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपना समर्थन दिया है।
- राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर कैलाश मानसरोवर से लाया हुआ जल चढ़ाया।
- राहुल गांधी सरकार के विरुद्ध मार्च में शामिल होंगे। राहुल गांधी राजघाट पहुंचे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी हैं। तेल की बढ़ती कीमतों पर राजघाट से विपक्ष का मार्च निकलेगा, जो रामलीला मैदान पहुंचेगा।
- दक्षिण राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। केरल में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। राज्य में अधिकतर जगह दुकानें बंद हैं। राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप है। भारत बंद के कारण लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ा। 
- कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। 
- अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद करवाया।
- बिहार के दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने कमला फास्ट पैसेंजर को रोका। जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की। खगड़िया में बंद समर्थकों ने NH-31 को जाम किया। बस स्टेशन पर भी आरजेडी नेताओं का प्रदर्शन।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर ऐप से ट्रांजेक्शन के दौरान आपका पैसा अटक जाए तो क्या करें...