Publish Date: Fri, 02 Nov 2018 (10:47 IST)
Updated Date: Fri, 02 Nov 2018 (10:52 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की।
रायपुर दक्षिण से ब्रजेश अग्रवाल का टिकट जातिगत समीकरण की वजह से काट दिया जिससे नाराज होकर ब्रजेश के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर हंगामा मचाया।
पार्टी ने इस सीट पर ब्रजेश के स्थान पर कन्हैया अग्रवाल टिकट दिया है। ब्रजेश के समर्थक कन्हैया को टिकट देने का विरोध कर रहे थे।
इस बीच, कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में शैलेश पांडे को बिलासपुर से टिकट दिए जाने का विरोध किया। यहां से अटल श्रीवास्तव दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय में की तोड़फोड़ और जमकर नारेबाजी की।