Publish Date: Tue, 18 Sep 2018 (23:09 IST)
Updated Date: Tue, 18 Sep 2018 (23:17 IST)
बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव करना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने घेराव करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है।
पूरा हंगामा उस वक्त हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री अमर अग्रवाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिए बयान का विरोध करते हुए बिलासपुर में मंत्री के बंगले का घेराव किया।
घेराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय जैसे पहुंचे। उनके पीछे-पीछे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में जब लेने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चार्ज किया
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने इसके सीधे मुख्यमंत्री रमन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें