Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chhattisgarh : 36 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सली समेत 14 माओवादी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 14 Maoists including 8 Naxalites arrested in Chhattisgarh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बीजापुर , शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (20:51 IST)
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 36 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सलियों समेत 14 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को गश्त में टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा गांव की ओर रवाना किया गया था। गिरफ्तार माओवादी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए क्षेत्र में बारूदी सुरंग एवं ‘स्पाइक’ लगाने और विस्फोट करने की घटना में शामिल थे।
 
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा गांव के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से आठ के सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम है।
उन्होंने बताया कि बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को गश्त में टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान मल्लेमपेंटा और नड़पल्ली के जंगल से पांच महिला नक्सली समेत 14 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में से कमली कोड़ेम ऊर्फ कोदूम (28), चैते सोढ़ी ऊर्फ रीलो (26), जोगी सोढ़ी ऊर्फ टोक्कू (24) और राजे सोढ़ी ऊर्फ बोडडो (33) के सिर पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम था। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार माओवादी देवा मड़कम ऊर्फ बोटी (40), कोसा माड़वी (39), लिंगा कुहरामी ऊर्फ गेल्ले लिंगा (25) और हुंगा कुंजाम (25) के सिर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए लकड़ी के 23 और लोहे के आठ ‘स्पाइक’ (सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नुकीली वस्तु) तथा जमीन खोदने में प्रयुक्त औजार बरामद किया है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार माओवादी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए क्षेत्र में बारूदी सुरंग एवं ‘स्पाइक’ लगाने और विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार