Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे सेलिब्रेट करते हैं क्रिसमस के त्योहार को, ऐसे करें तैयारी

हमें फॉलो करें कैसे सेलिब्रेट करते हैं क्रिसमस के त्योहार को, ऐसे करें तैयारी
Christmas Preparation: क्रिसमस त्योहार से जुड़ें हैं सांता क्लॉज, जिंगल बेल, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस कार्ड, अस्तबल की झांकी, रिंगिंग बेल्‍स, मोमबत्ती, स्पेशल प्रार्थना, गिफ्‍ट, स्वादिष्‍ट पकवान आदि कई बाते हैं जो क्रिसमस को शानदार बनाती है। आओ जानते हैं कि किस तरह करें क्रिसमस को सेलिब्रेट।
 
क्रिसमस की तैयारी करें | Prepare for christmas:
  • क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। 
  • घरों को लाइट और स्टार से सजाया जाता है। 
  • घरों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य किया जाता है। 
  • बच्चे सांता क्लॉज के स्वागत की तैयारी करते हैं। 
  • टीनएजर्स क्रिसमस-ट्री का साजो सामान लाते हैं। 
  • स्टार, बैलून, सेंटा क्लॉज आदि से क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाया जाता है। 
  • नए कपड़े खरीदे जाते हैं।
  • घरों में क्रिसमस के पकवान बनाने के लिए सामग्री लाई जाती है। 
  • रम केक, जिंजर वाइन, डोनल्ड, सलोनी, मीठा, नमकीन सहित तरह-तरह के पकवान रोजाना रसोई घर में बनते हैं।
  • चर्च में रंग रोगन के साथ ही सुंदर लाइटिंग की जाती है। 
  • चर्च में बड़े से क्रिसमस ट्री के साथ ही झांकियों का निर्माण करने के लिए साजो सामान एकत्रित किए जाते हैं।
  • इस दिन नए वस्त्र में या झांकियां आदि बनाने में लाल और हरे रंग का अत्यधिक उपयोग होता है। 
webdunia
कैसे सेलिब्रेट करते हैं क्रिसमस | how to celebrate christmas:
  • सुबह जल्दी उठकर घर को सजाने के बाद मेहमानों के स्वागत की तैयारी करते हैं।
  • तरह तरह के स्वादिष्‍ट पकवान बनाकर खाए जाते हैं।
  • स्‍मोक्‍ड टर्की, फ्रुअ केक, विगिल्‍ला, जेली पुडिंग, टुररॉन आदि पकावान बनाते हैं।
  • क्रिसमस पर हर देश में अलग परम्‍परागत भोजन भी बनता है। 
  • कुछ लोग दूध और कुकीज के रुप में सैंटा के लिये भोजन रखते हैं।
  • एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई देते हैं। 
  • सैंटा क्लॉज की टोपी पहनकर चर्च जाते हैं। चर्च में विशेष प्रार्थना करते हैं।
  • इस दिन लोग चर्च जाते हैं और क्रिसमस कैरोल (धार्मिक गीत) गाते हैं।
  • मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु की भक्ति करते हैं।
  • एक दूसरे को क्रिसमस कार्ड और गिफ्ट देते हैं।
  • क्रिसमस के दिन घंटी को बजाने का भी रिवाज है जिसे रिंगिंग बेल कते हैं।
  • क्रिसमय के लिए कई जगहों पर कम से कम 10 दिन की छुट्टियां मिलती है। 
  • इस दौरान लोग या तो अपने पैत्रक घर, नाना नानी या दादा दादी के घर जाकर क्रिसमय मनाते हैं। 
  • कुछ लोग समुद्र के तट पर जाकर क्रिसमस का आनंद लेते हैं। 
  • पूरी दुनिया में क्रिसमस के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व