khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिसमस 2021 : प्रभु यीशु के 5 ब‌ड़े चमत्कार

Advertiesment
Miracles of the lord jesus christ
ईसा मसीह के यीशु, जीसस क्राइस्ट और जोशुआ भी कहा जाता है। क्रिसमस के दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है। उनका जन्म फिलिस्तीन क्षेत्र के बेथलहम में हुआ था। वे नाजरथ के एक बढ़ई के पुत्र थे। प्रभु ईसा मसीह ने अनेक चमत्कार किए। आओ जानते हैं उनके 5 खास चमत्कारों के बारे में।
 
 
1. जब खाने पीने के लाले पड़े तो उन्होंने पानी को दाख और मदिरा बना दिया। साथ ही उन्होंने 5 रोटियों और 2 मछलियों से 5 हजारों लोगों का पेट भर दिया था।-यूहन्ना 6:8-13.
 
2. यीशु अक्सर बीमार और दुर्बुल लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त कर देते थे। उन्होंने अंधापन, बधिरता, कोढ़ और मिरगी की बीमारी के साथ ही लूले-लंगड़ों को भी ठीक किया था। (मत्ती 4:23).
 
3. एक बार यीशु अपने शिष्यों के साथ नाव में गलील सागर पार कर रहे थे तभी अचानकर तूफान चलने लगा। इस पर उनके शिष्य डरने लगे और कांपने लगे। तब यीशु ने अपनी शक्ति से तूफान को शांत कर दिया।-मत्ती 14:24-33.
 
4. यीशु ने ऐसे लोगों को ठीक किया जिनके बारे में कहा जाता था कि उनमें दुष्ट स्वर्गदूत समाया हुआ है।
 
5. यीशु ने एक बार एक विधवा के जवान बेटे को और एक छोटी लड़की को फिर से जिंदा कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने मित्र लाजर को भी जिंदा कर दिया था।- यूहन्ना 11:38-48; 12:9-11.

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Guru Gochar 2022: नए साल में देवगुरु बृहस्पति इन 4 राशियों पर करेंगे कृपा