Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गयाना को आसानी से हराकर भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम पहुंची क्वार्टरफाइनल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Table tennis
, शनिवार, 30 जुलाई 2022 (17:19 IST)
बर्मिंघम: मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप दो के मैच में गयाना को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में जीते गये अपने खिताब का बचाव करने की कवायद में लगी महिला टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और फिजी को समान 3-0 के अंतर से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिंग्स और चेल्सी एडघिल को 11-5 11-7 11-7 से हराकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी मनिका बत्रा ने इसके बाद थुरिया थॉमस को सीधे गेम में 11-1, 11-3, 11-3 से हराया।एक अन्य मैच में रीथ ने चेल्सिया एडघिल के खिलाफ 11-7 14-12 13-11 से जीत दर्ज करके भारत को 3--0 की अजेय बढ़त दिलाई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका का भी सूपड़ा साफ किया भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने