Continental Food %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6 109052000043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिली सलाद

Advertiesment
कॉन्टिनेंटल व्यजन
ND

सामग्री :
100 ग्राम खीरा, 100 ग्राम गाजर, 150 ग्राम हरी शिमला मिर्च, 150 ग्राम लाल शिमला मिर्च, 3 हरे प्याज, 2 कली लहसुन, 1/2'' अदरक, 3 1/2 बड़ी चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच चिली सॉस, 1/2 चम्मच अजीनोमोटो, 1 1/2 बड़ी चम्मच विनेगर, 1 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच तेल।

विधि :
सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर व चीनी मिला लें। खीरा, गाजर व शिमला मिर्च के पतले लंबे टुकड़े कर लें।

प्याज, लहसुन व अदरक काट लें। तेल गर्म कर लहसुन व अदरक डालें, फिर सब्जी व प्याज डालकर तेज आँच पर 2-3 मिनट भूनें।

सॉस मिलाकर 2-3 मिनट और पका लें। नमक व अजीनोमोटो डालकर 2-3 मिनट पकाकर उतार लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi