Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस से 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

हमें फॉलो करें जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस से 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान
, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (10:30 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के भय के कारण जापान के तट पर कई दिनों से अलग खड़े ‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ पर सवार 119 भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को लेकर ‘एयर इंडिया’ का विमान भारत पहुंचा।
 
‘एयर इंडिया’ का विशेष विमान जिन 5 विदेशी नागरिकों को लेकर वापस लौटा है, उनमें 2 श्रीलंकाई और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के 1-1 नागरिक हैं।
 
इन सभी को मानेसर में भारतीय सेना द्वारा बनाए गए चिकित्सा केंद्र में 14 दिन तक अलग रखा जाएगा। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार विमान के चालक दल के 3 सदस्य विशेष विमान में सवार नहीं हुए।
 
जापान सरकार ने अलग करने की अवधि बढ़ा दी है और इस अवधि में वे क्रूज पर ही रहेंगे। यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है।
 
जापान के क्रूज़ पर सवार 138 भारतीयों में से चालक दल के 16 भारतीय सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। उनका जापान के तट पर बने चिकित्सा केंद्रों में इलाज चल रहा है।
 
‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ को 3 फरवरी को टोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर अलग खड़ा कर दिया था। इसमें कुल 3,711 लोग सवार थे।
 
दरअसल जापान ने यह कदम क्रूज से उतरे एक व्यक्ति के बाद में वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया था। यह व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने सरोगेसी बिल संशोधन को दी मंजूरी, विधवा-तलाकशुदा महिलाओं को भी मिलेगा मां बनने का अधिकार