Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश में कोविड-19 के 16,946 नए मामले, 2.13 लाख एक्टिव मरीज

हमें फॉलो करें देश में कोविड-19 के 16,946 नए मामले, 2.13 लाख एक्टिव मरीज
, गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (12:11 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए, जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,46,763 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.52 हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
 
देश में अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अभी तक कुल 18,42,32,305 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,43,191 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिटकॉइन के खाते में 1650 करोड़, 2 बार और डाला गलत पासवर्ड तो हो जाएंगे जीरो