Publish Date: Wed, 01 Apr 2020 (15:28 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2020 (15:34 IST)
मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या शहर में 167 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक शहर में 8 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कुल 167 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 16 बुधवार को संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात में 8वीं मौत हुई लेकिन इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर बुधवार को मिली।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 39 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इन स्वस्थ हुए लोगों में 14 मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में 320 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।