Publish Date: Tue, 15 Dec 2020 (13:54 IST)
Updated Date: Tue, 15 Dec 2020 (13:59 IST)
चेन्नई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास में 1 दिसंबर से अब 183 छात्र कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद आईआईटी को बंद कर दिया गया।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने सोमवार को बताया था कि कुल 104 छात्र और स्टाफ के अन्य सदस्य संक्रमित पाए गए हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर है।
इसी तरह संस्थान की एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभाग और प्रयोगशालाएं बंद कर दी गई हैं और अभी केवल 700 छात्र जिनमें अधिकतर शोधार्थी हैं, 9 छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही हैं।