Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, दिल्ली में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, तंजानिया से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, दिल्ली में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, तंजानिया से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव
, रविवार, 5 दिसंबर 2021 (11:50 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तंजानिया से लौटे व्यक्ति को ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं। कुल मिलाकर देश में अब तक कोरोना के इस नए वैरिएंट से अब तक 5 लोग संक्रमित हुए हैं।
 
शनिवार को गुजरात के जामनगर और महाराष्‍ट्र के मुंबई में ओमिक्रॉन के मरीज मिले थे। इससे पहले कर्नाटक में भी ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आए थे। 
 
राहत की बात यह है कि 38 देशों में फैल चुके इस कोरोना वैरिएंट से अभी तक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। एट रिस्क वाले देशों से लौटे कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनकी रिपोर्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजी गई है।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण फैलने की दर अधिक है लेकिन इसके लक्षण हल्के हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई। इससे अभी तक मृत्यु दर भी नहीं बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटों में 8895 नए कोरोना मरीज मिले, 6918 लोग स्वस्थ हुए और 2,796 लोगों महामारी की वजह से मौत हो गई। 

6
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुतिन के कुछ घंटों का भारत दौरा इतना अहम क्यों है?