Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे में covid-19 से 2 और लोगों की मौत, जिले में मृतक संख्या 10 हुई

Advertiesment
Corona Virus
पुणे। पुणे में 2 और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके साथ ही इस जिले में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय 1 व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे गंभीर मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : कोरोना से भारत में 149 की मौत, 5194 संक्रमित
गायकवाड़ ने बताया कि उसे 4 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक महीसेकर ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 1 व्यक्ति की सरकारी ससून अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार तक पुणे में 8 लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब मृतक संख्या 10 हो गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार के निधन पर जताया शोक, Corona से हुआ निधन




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi